सिमरिया महाकुंभ कार्यक्रम 2017 का विस्तृत विवरण

आगम-निगम-पुराणोक्त तुलार्क महाकुंभ योग एवं पुनीत कार्तिक मास कल्पवास के पावन अवसर पर आध्यात्मिक उन्मेष के तात्त्विक अवबोध हेतु सर्वमंगला परिवार एवं संत समाज द्वारा शासन-प्रशासन के सहयोग से धार्मिक धरातल पर राष्ट्रीय एकता तथा सामाजिक समरसता में आबद्ध नैतिक उत्कर्ष एवं सुसमृद्ध सौम्य जीवन में सुशांति हेतु परम पूज्य गुरुदेव स्वामी जी के पावन सान्निध्य में निम्नांकित कार्यक्रम आयोजित हैं-
 

महाकुंभ कार्यक्रम

5.10.2017, गुरूवार -
शरद पूर्णिमा, ज्ञानमंच का उद्घाटन, आदि कवि बाल्मीकि जयन्ती।

6.10.2017, शुक्रवार - कार्तिक कृष्ण प्रतिपदा - कल्पवास ध्वजारोहण, परम पूज्य गुरुदेव स्वामी जी के मुखारविन्द से निःसृत अमृतमयी श्रीमद् भागवत कथा एवं कार्तिक महात्म्य और श्री रविन्द्र जी ब्रह्मचारी जी द्वारा संगीतमय भागवत कथा का शुभारम्भ (प्रातः 7 बजे से 10 बजे दिन तक महाकुम्भ पर्यन्त)

17.10.2017, मंगलवार -
कार्तिक कृष्ण त्र्योदशी - धन्वन्तरी जयन्ती, तुलार्क महाकुंभ ध्वजारोहण, कुम्भ क्षेत्र की प्रथम वृहत् परिक्रमा।

18.10.2017, बुधवार - कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी उपरांत अमावस्या रात्रि काले महाकाली पूजा।

19.10.2017, गुरुवार -
कार्तिक कृष्ण अमावस्या - प्रथम महाकुम्भ पर्व स्नान (शाही स्नान) प्रदोष काले महालक्ष्मी पूजा।


20.10.2017, शुक्रवार - कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा - महाकवि कालीदास जयन्ती।

25.10.2017, बुधवार
- कार्तिक शुक्ल पंचमी/षष्ठी-कुम्भ क्षेत्र की द्वितीय वृहत् परिक्रमा, अन्नत श्री शिव शक्ति अम्बा महायज्ञ का शुभारम्भ, भगवान सूर्य प्रतिष्ठा, प्रतिहार षष्ठी व्रत खरना।

26.10.2017, गुरूवार - कार्तिक शुक्ल षष्ठी-छठ सायं कालीन अर्घ्यदान।

27.10.2017, शुक्रवार - कार्तिक शुक्ल सप्तमी छठ प्रातः कालीन अर्घ्यदान एवं पारण।

28.10.2017, शनिवार
- गोपाष्टमी

29.10.2017, रविवार
- सत्युगादि अक्षयनवमी - द्वितीय महाकुम्भ पर्व स्नान (शाही स्नान)

31.10.2017, मंगलवार - देवोत्थान एकादशी रात्रि जागरण।

1.11.2017, बुधवार - कार्तिक शुक्ल द्वादशी - कुम्भ क्षेत्र की तृतीय वृहत परिक्रमा एवं राष्ट्रकवि दिनकर स्मृति दिवस।


2.11.2017, गुरूवार - कार्तिक शुक्ल त्र्योदशी-द्वादश ज्योर्तिलिंग प्रतिष्ठा सह अभिषेक, यज्ञ पूर्णाहुति, महाकवि विद्यापति स्मृति दिवस।

4.11.2017, शनिवार - कार्तिक पूर्णिमा

8.11.2017, बुधवार - मार्गशीर्ष कृष्ण पंचमी तृतीय महाकुम्भ पर्व स्नान (शाही स्नान) विषहरा पूजन

13.11.2017, सोमवार - मार्गशीर्ष कृष्ण दशमी/एकादशी 4.30 बजे संध्या से अमृत वितरण।

15.11.2017, बुधवार - मार्गशीर्ष कृष्ण द्वादशी कुम्भदीपावली।

16.11.2017, गुरुवार - मार्गशीर्ष कृष्ण त्र्योदशी महाकुंभ ध्वजोत्थापन (कुम्भ समापन)




संपर्क सूत्र-
रविन्द्र जी ब्रह्मचारी- 09771111541
उमेशानन्द जी- 08676063063


दिव्य शक्तिपीठ सिद्धाश्रम, मां कालीधाम आदि कुंभस्थली सिमरियाधाम, मिथिलांचल, बेगूसराय, बिहार

No comments:

Post a Comment