Skip to main content

दैनिक भास्कर में कुरुक्षेत्र कुंभ की खबर- ढाई दिन का कुंभ, तैयारियों में जुटी सेवा समिति, बनाई चार कमेटी

कुरुक्षेत्र में दिसंबर में लगने जा रहे ढाई दिन के कुंभ मेले की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। अखिल भारतीय सर्वमंगला कुंभ सेवा समिति तैयारियां संभाल रही है।


कुंभ की तैयारियों को लेकर शनिवार को बैठक हुई।

इसमें व्यवस्थाओं को लेकर अलग-अलग कमेटियों का गठन किया गया है। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र कुंभ को लेकर जल्द एक अस्थाई कार्यालय स्थापित करने का फैसला लिया। सेवा समिति के महासचिव श्याम किशोर की अध्यक्षता में श्रीकृष्णा म्यूजियम परिसर में मीटिंग हुई। किशोर ने बताया कि कुरुक्षेत्र में पांच से सात दिसंबर तक कुंभ स्नान का योग बन रहा है। इसी दुर्लभ योग को लेकर समिति की ओर से कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर उत्तरी-पश्चिमी किनारे पर राष्ट्रीय संगोष्ठी कराई जाएगी। संगोष्ठी में देश भर के प्रसिद्ध विद्वान पहुंचकर कुरुक्षेत्र में कुंभ स्नान की महत्ता पर मोहर लगाएंगे। राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को निमंत्रण भेजा है। जल्द उनके कार्यक्रम तय हो सकता है। इसके अलावा केंद्र सरकार के कई मंत्री व नेताओं को भी आमंत्रित किया जाएगा।

बताया कि 3 से 7 दिसंबर तक कुरुक्षेत्र में पहली बार कुंभ मेला होगा। पांच दिसंबर को जहां पहला स्नान होगा। वहीं 6 दिसंबर को मुख्य स्नान होगा। 4 से 6 दिसंबर तक राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें-

दैनिक भास्कर

 

Comments

Popular posts from this blog

सिमरिया कुम्भ- आदि से अब तक

कलकल छलछल बहती गंगा सिर्फ नदी नहीं, भारत में गंगा मां है। वैज्ञानिक इसे समझ पाते और इतिहासकार शब्द दे पाते, इसके बहुत पहले से मां गंगा ने भारतीय  सभ्यता संस्कृति को पाला पोसा है. गंगोत्री ले लेकर गंगा सागर तक करोड़ों लोगों के विश्वास, आस्था और जीवन का प्रतीक है गंगा. जन्म से लेकर मरण तक हरेक भारतवासी के जीवन का अटूट हिस्सा है मां गंगा. इसकी एक बूंद मात्र जीवन को शुभ करने के लिए काफी है, शायद इसलिए इसे भारत की जीवन रेखा कहते है.

समुद्र मंथन में मंदार पर्वत

कहा जाता है कि समुद्र मंथन में मंदार पर्वत को मथनी और बासुकीनाग को रस्सी बनाया गया था. यह प्रतीक भी हो सकते हैं और प्रत्यक्ष भी लेकिन यह सच है कि सिमरिया से मंदार पर्वत और बासुकीनाथ धाम की दूरी 200 किलोमीटर के आसपास की है. यह शोध और विवेचना का विषय है,

आभूषणों का शरीर के अंगों पर प्रभाव...

आभूषणों का शरीर के अंगों पर क्या प्रभाव पड़ता है? आभूषण पहनना शरीर के लिए क्यों फायदेमंद हैं? गहने क्यों पहनने चाहिए? जानने के लिए पढ़िए-